Monday, September 2, 2019

Movie

के मशहूर ऐक्टर और कमीडियन की कार का रविवार को साउथ कैलिफॉर्निया में ऐक्सीडेंट हो गया है। इस ऐक्सीडेंट में केविन को कई गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त केविन एक विटेंज प्लाईमाउथ बैराकुडा में पैसेंजर सीट पर सफर कर रहे थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, रात 1 बजे मलहॉलैंड हाइवे पर यह कार सड़क से उतरकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में 40 साल के हार्ट और गाड़ी चला रहे जैरेड ब्लैक घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सफर एक कर रहे एक अन्य पैसंजर को मामूली चोटें आई हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हादसे के वक्त ड्राइवर किसी भी तरह के नशे में नहीं थे। हादसे का शिकार हुई कार को केविन हार्ट ने इसी साल अपने बर्थडे पर खरीदा था। केविन हार्ट इस साल रिलीज होने वाली हॉलिवुड फिल्म 'जमांजी: द नेक्स्ट लेवल' में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2lSORFX
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment