Monday, September 2, 2019

Movie

मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपने फोटोज फैन्स के साथ शेयर करती हैं जिनमें उनकी पर्सनल लाइफ की झलक फैन्स को देखने को मिलती है। बीटाउन में मौजूद मलाइका के फ्रेंड्स भी इन तस्वीरों पर कॉमेंट करते हैं। इस बार जब मलाइका ने अपना एक और खूबसूरत फोटो पोस्ट किया तो कॉमेंट करने वालों में से एक अर्जुन कपूर के चाचा भी रहे। मलाइका ने संडे फील को बयां करती तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह हमेशा की तरह ही गॉरजस दिखाई दे रही हैं। फोटो को लाइक करते हुए लोगों ने कॉमेंट के जरिए मलाइका की तारीफ की। संजय कपूर ने भी फोटो पर कॉमेंट किया लेकिन उन्होंने जो लिखा वह काफी फनी था। संजय ने लिखा, 'आपका इन हाउस फटॉग्रफर काफी अच्छा काम कर रहा है'। कॉमेंट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद संजय का यह कॉमेंट अपने भतीजे और मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पर था, क्योंकि यह कपल ज्यादा से ज्यादा टाइम साथ में स्पेंड करता है और शायद यह फोटो भी अर्जुन ने ही लिया था। वैसे संजय के कॉमेंट से एक बात तो साफ है कि मलाइका-अर्जुन के रिश्ते को कपूर फैमिली का सपॉर्ट तो मिला ही हुआ है। कुछ दिन पहले अर्जुन भी खुद मलाइका को उनके पैरंट्स के घर छोड़ने गए थे, जो इस ओर इशारा था कि मलाइका की फैमिली को भी इस रिलेशनशिप से कोई ऐतराज नहीं है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZFsTZ8
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment