Wednesday, July 24, 2019

Movie

बॉलिवुड पर साउथ फिल्मों का रीमेक बनाने का खुमार एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक कई बार साउथ की फिल्मों को हिंदी में बनाया गया है। हाल ही में आयी शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' भी साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है। अब ने फैसला किया है कि वह साउथ की फिल्म 'डियर कॉमेरड' का हिंदी रीमेक बनाएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में करण और को साइन करेंगे। ईशान और जाह्नवी ने करण की ही फिल्म 'धड़क' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था और अब दोनों फिर से ऑनस्क्रीन साथ नजर आ सकते हैं। फिल्म 'धड़क' में ईशान और जाह्नवी की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक थी। हालांकि ईशान और जाह्नवी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन उम्मीद जतायी जा रही है कि 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक में जाह्नवी और ईशान हो सकते हैं। वैसे हाल ही में करण 'डियर कॉमरेड' ऐक्‍टर विजय देवराकोंडा से मिले और उनके साथ हुई मीटिंग की एक तस्‍वीर शेयर की। फोटो शेयर करने के अलावा करण ने दमदार और इंटेंस लव स्‍टोरी के लिए स्‍टार और मेकर्स की सराहना की। उन्‍होंने यह भी बताया कि वह फिल्‍म के हिंदी रीमेक को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। वहीं 'डियर कॉमरेड' इस शुक्रवार यानी 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। करण फिलहाल 'तख्त' में बिजी हैं और इसके बाद वह 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक का शूट शुरू कर सकते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/32PEOCE
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment