ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों दो फिल्मों की एक साथ शूटिंग कर रही हैं, जिस वजह से उनका शेड्यूल काफी बिजी चल रहा है। '' की शूटिंग के बाद मुंबई लौटने के बाद श्रद्धा फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग करने पहुंची, जहां उन्हें ऐसा सरप्राइज मिला जिससे उनका दिन बन गया। श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक प्यारी सी पपी सोती दिखाई दे रही है। पहली तस्वीर शेयर कर ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'बेबी जिया!!! मेरा दिन बन गया जब स्ट्रीट डांसर 3डी के सेट पर यह हुआ'। वहीं दूसरे क्यूट फोटो में पपी श्रद्धा की गोदी में आराम से सोती नजर आई। इस तस्वीर के साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'सेट पर आज, सबसे छोटी बेबी गर्ल मेरी गोदी में सोते हुए'। बता दें कि, फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में श्रद्धा और वरुण धवन एक बार फिर जोड़ी जमाते दिखने वाले हैं। डांस पर आधारित इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्टर कर रहे हैं। इस मूवी को अगले साल रिलीज किया जाएगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LDUYbR
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment