Tuesday, July 23, 2019

Movie

जैकलीन फर्नांडिस अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स से अपना कनेक्शन बनाए रखने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं। कभी हॉट और खूबसूरत तस्वीरें तो कभी मजेदार विडियोज़ पोस्ट कर वह फैन्स के बीच चर्चा में रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। इस लेटेस्ट में जैकलीन ने अपना पूरा बचपन कैप्चर किया है। विडियो वाकई बहुत मजेदार है। बचपन की मस्ती से भरे इस विडियो को शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा है, 'खुशियां एक चॉइस हैं! आप सबसे अपनी खुशियों का एक छोटा सा हिस्सा शेयर कर रही हूं। मां और पााप, आपका शुक्रिया...ढेर सारा प्यार।' जैकलीन ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया है और इस विडियो का फुल वर्ज़न वहां उपलब्ध भी है। इस विडियो में जैकलीन के बचपन की कई सारी झलकियां हैं, जिसमें वह अपने फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रहीं। इसके अलावा उनका पहला रैंप वॉक, पहला ऑडिशन और उन पलों को भी इस विडियो में कैद किया गया है जब उन्हें मिस श्री लंका का क्राउन मिला था। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन की अगली फिल्म 'किक 2' है, जिसमें एक बार फिर वह सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला बनाने जा रहे हैं, जो कि दिसम्बर 2019 को रिलीज़ होगी। हाल ही में जैकलीन का एक और विडियो सुर्खियों में रहा है, जिसमें वह म्यूज़िक पर खूबसूरत ऐक्ट करती नजर आ रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Gr1zDf
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment