Tuesday, July 23, 2019

Movie

कुंद्रा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ ट्रिप पर हैं। वह क्रूज पर हैं और बढ़िया वक्त बिता रही हैं। शिल्पा अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर मजेदार और काम के फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने बेहद फनी विडियो शेयर किया है। यह विडियो शायद पुराना है, उनकी रीसेंट ट्रिप का नहीं। इसमें वह क्रूज पर दिखाई दे रही हैं और समुद्र की लहरों और हवा के दौरान मर्लिन मुनरो वाला पोज दे रही हैं। इसी दौरान हवा कुछ ज्यादा चल जाती है और शिल्पा की ड्रेस ऊपर उठ जाती है। शिल्पा ने खुद अपने सोशल अकाउंट पर इस विडियो को शेयर करके इसका मजाक उड़ाया है। बता दें कि ट्रिप पर उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा और बेटे वियान भी हैं। क्रूज पर भी शिल्पा अपनी डायट और फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं। शिल्पा ने एक और विडियो शेयर किया है जिसमें वह इटली में समुद्री पक्षी सीगल से पंजाबी भाषा में उसके हालचाल पूछती नजर आ रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZhUTyR
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment