पुनीत मल्होत्रा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से डेब्यू कर चुकी हैं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। अनन्या, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बेस्ट फ्रेंड्स हैं। स्टार किड्स होने के चलते वे अक्सर सोशल मीडिया ट्रोल्स का टारगेट बनती हैं। इस बारे में एक रीसेंट इंटरव्यू में अनन्या ने बताया कि जब भी उन्हें कोई ट्रोल या बुली करता है तो वे तीनों एक-दूसरे का साथ देती हैं। उन्होंने बताया कि बुरे वक्त में वे एक-दूसरे का भरोसा कर सकती हैं अनन्या ने ये भी कहा कि वह खुद को लकी मानती हैं क्योंकि कुछ भी हो जाए उनकी दोस्त उनके साथ हमेशा होती हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो अनन्या इस वक्त कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म 1978 में इसी नाम से आई फिल्म की रीमेक है। फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LAzmxR
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment