Saturday, February 8, 2020

Movie

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के लिंकअप की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। दोनों भले ही इस मामले पर चुप हों लेकिन उनकी साथ में आउटिंग्स और नजदीकियां बहुत कुछ कह रही हैं। विडियो में दिखी मस्त केमिस्ट्री हाल ही में दोनों का साथ में एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में दोनों डांस फ्लोर पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। यह विडियो अरमान जैन की शादी का है। हालांकि शादी में दोनों अलग-अलग आए थे। इस विडियो में दोनों काफी करीब दिख रही हैं साथ ही केमिस्ट्री भी जम रही है। जमकर नाचीं कियारा सिद्धार्थ जहां गेस्ट के रूप में पहुंचे थे वहीं कियारा दुल्हन अनीसा की कजन के तौर पर मौजूद थीं। उन्होंने अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' के गाने 'सौदा खरा-खरा' पर भी डांस किया। फिल्म शेरशाह का फैंस को इंतजार बता दें कि एक महीने पहले दोनों साथ में न्यू यॉर्क गए थे जिसके बाद दोनों के लिंकअप की खबरें तेज हुई थीं। अब एक महीने बाद दोनों का यह प्यारा सा विडियो साथ आने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि दोनों की साथ में फिल्म 'शेरशाह' आ रही है। इसमें सिद्धार्थ करगिल वॉर हीरो 'विक्रम बत्रा' का रोल निभाएंगे वहीं कियारा उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल का रोल प्ले करेंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2SvHT6j
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment