Friday, February 14, 2020

Movie

ऐक्ट्रेस जोनस अब बॉलिवुड से बाहर निकलकर ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। अपने बॉयफ्रेंड से शादी के बाद उनके फैन्स की संख्या में और इजाफा हो गया है। शादी के बाद से ही यह कपल लगातार चर्चा में रहता है। अभी भी सोशल मीडिया पर फैन्स इस कपल के फोटो और विडियोज का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में वैलंटाइंस डे के मौके पर ने अपना और प्रियंका का एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह विडियो इस लिए खास है क्योंकि इसमें प्रियंका और निक एक हिंदी के सुपरहिट सॉन्ग पर थिरकते दिख रहे हैं। यह गाना और की सुपरहिट फिल्म 'सिंबा' का '' है। विडियो में निक भी इस गाने को काफई इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। निक ने विडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी हमेशा की वैलंटाइन प्रियंका चोपड़ा के साथ शो से पहले की डांस पार्टी।' देखें, यह विडियो: इस विडियो को देखकर तो लगता है कि प्रियंका और निक का वैलंटाइंस जोरदार रहा है। प्रियंका ने भी इंस्टाग्राम पर निक जोनस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे हमेशा की वैलंटाइन...लैदर पैंट्स में वह बिल्कुल जीआई जो जैसे लग रहे हैं।' इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म को काफी सराहना मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म के बाद प्रियंका ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है और फैन्स उनकी अगली फिल्म की घोषणा होने का इंतजार कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39BHXby
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment