डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म '' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कुछ रफ्तार पकड़ी है। फिल्म में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। शुक्रवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये से ठीकठाक शुरुआत की थी दूसरे दिन फिल्म को बढ़त मिली। शनिवार को मिला हाइक BoxofficeIndia.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को शनिवार को 30% हाइक मिला और कलेक्शन 8.25 करोड़ पहुंच गया। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगल स्क्रीन और मल्टिप्लेक्स में कलेक्शन में ड्रॉप नहीं हुआ। अगर इसी तरह फिल्म को लोग पसंद करते रहे तो संडे का कलेक्शन भी बेहतर हो सकता है। ये है 'मलंग' और 'शिकारा' की कमाई 'मलंग' की अब तक की टोटल कमाई 14.75 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है जो कि विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' से काफी आगे है। 'शिकारा' का कलेक्शन 2.85 करोड़ रुपये के आसपास है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2SbC672
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment