Thursday, February 13, 2020

Movie

अब बॉलिवुड ही नहीं बल्कि हॉलिवुड की भी एक बड़ी सिलेब्रिटी हैं। उन्होंने अपने दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसका सपना कोई भी लड़की देखना चाहेगी। इस समय दुनियाभर में प्रियंका की फैन फॉलोइंग है। बनने के बाद अपना यह सफर याद करते हुए अपनी एक 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है और इसे काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। यह तस्वीर तब की है जब प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी थीं। साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड... सदी का एक घुमाव साल 2000. वाह, ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो। अब लगभग 20 साल बाद, चीजों को बदलने का मेरा उत्साह उतना ही मजबूत है और हर उस चीज में मौजूग है जो मैं करती हूं।' प्रियंका ने अपने इस ट्वीट के रिप्लाइ में एक कॉमेंट और भी लिखा। उन्होंने कहा, 'मेरा यह पूरा विश्वास है कि लड़कियों में कोई भी बदलाव लाने की ताकत है अगर उन्हें वह मौका मिले जिसकी वह हकदार हैं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका की परफॉर्मेंस की तो तारीफ हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चली। अब फैन्स प्रियंका की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2OUfhTr
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment