Monday, February 10, 2020

Movie

8 फरवरी को हुए दिल्ली के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज (11 फरवरी) आ जाएंगे। इस कड़ी में चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी सांसद और भोजपुरी ऐक्टर मनोज तिवारी के मजेदार भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां सुनें मनोज तिवारी 'रिंकिया के पापा' के कुछ मजेदार सुपरहिट गाने। 'मनगरुआ बीमार बा' का विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजा से वायरल हो रहा है। विडियो में मनोज तिवारी का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी गाना 'ई गुड्डी धेर भइल चोरवा सिपहिया, जो कि 'उपरवाली के चक्कर में' ऐल्बम का है। इस गाना को मनोज तिवारी ने गाया है जबकि इसके बोल प्रभु नाथ ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया है। मनोज तिवारी का एक और धमाकेदार 'बगल वाली जान मारेली' दर्शकों के बीच काफी किया जाने वाला सॉन्ग है। मनोज तिवारी के इस गाने की छाप आज भी भोजपुरी फैन्स के दिलों पर दिखाई देती है। भोजपुरी गाना 'चट देनी मार देली' सोशल मीडिया के सुपरहिट गानों में से एक हैं। इस गाने को भोजपुरी स्टार और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने गाया है। इस भोजपुरी गाने का सोशल मीडिया पर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। ऐसा ही मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना 'टुनटुन के भौजी आवत होइहे' का विडियो दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर है। बता दें कि मनोज तिवारी के आवाज में सजा यह भोजपुरी गाना मोबाइल एल्बम का है। इसके साथ ही भोजपुरी गाना 'बेबी बियर पिके' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने पर मनोज तिवारी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह गाना भोजपुरी के सुपरहिट गानों में से एक हैं। इस गाने को भोजपुरी स्टार और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने गाया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Sx2JSQ
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment