Tuesday, June 25, 2019

Movie

आईएएस टॉपर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में मेहंदी लगाते हुए दिख रही हैं। टीना के इस विडियो की खास बात यह है कि वह इसमें वायरल गर्ल की तरह आंखों से इशारे करती नजर आ रही हैं। टीना का यह विडियो काफी वायरल हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह प्रिया को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। गौरतलब है कि 2018 में वायरल हुए इस विडियो के चलते प्रिया को गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाली पर्सनाॉलिटी बना दिया था और फिर वह रातोंरात सिले‍ब्रिटी बन गईं थी। गौरतलब है कि मलयालम ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश अपने एक विडियो के चलते सोशल मीडिया पर काफी पॉप्‍युलर हो गई थीं। इस विडियो में प्रिया आंखों से इशारे करती हुई दिखी थीं। अब टीना के हाथ में मेहंदी लगे इस विडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक 184,707 बार देखा जा चुका है और फैंस ने इस पर बहुत अच्छे कमेंट्स भी किए हैं। टीना इस बढ़ती फैन फॉलोइंग से प्रिया प्रकाश को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। टीना ने यह विडियो कुछ समय पहले पोस्ट किया था लेकिन अभी भी इस विडियो पर फैंस के लाइक और कॉमेंट्स आ रहे हैं। बता दें कि 24 साल की टीना डाबी ने साल 2015 में यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था। टीना ने उसी साल आईएएस परीक्षा में दूसरे नंबर पर रहे आमिर अतहर खान से शादी करके सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों अक्सर अपने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2xfyypc
http://bit.ly/2RdQdJa

No comments:

Post a Comment