ऐक्ट्रेस कृति सेनन वैसे तो अपनी प्यारी अदाओं से दर्शकों के दिल पर राज करती हैं, लेकिन उनके लेटेस्ट फोटोज यूजर्स को रास नहीं आए और उन्होंने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दी। इसके बाद कृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन तस्वीरों को डिलीट कर दिया। कृति सेनन इन दिनों जाम्बिया में हैं। यहां उन्होंने वाइल्ड लाइफ को भी करीब से देखा व अनुभव किया। इसी दौरान की कुछ तस्वीरें भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इनमें वह चीतों के साथ चलती और उनके साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। यही बात लोगों को पसंद नहीं आई। दरअसल, फोटोज में दिख रहे चीते के गले में पट्टा बंधा हुआ है, जिसे कृति अपने हाथों में पकड़कर उसके साथ वॉक करती दिख रही हैं। लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि इस तरह जंगली जानवरों को पालतू की तरह रखना क्रूरता का हिस्सा है। उन्होंने कृति को इस बारे में पढ़ने और जानने की सलाह देने के साथ ही इस तरह के फोटोज न शेयर करने की हिदायत दी। फैन्स की नाराजगी देख कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज डिलीट कर दिए और चीते के साथ सिर्फ एक फोटो रहने दिया जिसमें वह उसके साथ बैठी दिख रही हैं। फोटो शेयर कर कृति ने लिखा, 'यह सेल्फी मांग रहा था और मैं न नहीं कह सकी'।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LFIssC
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment