Friday, July 5, 2019

Movie

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में मशहूर रैपर बादशाह भी बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। बादशाह और डायना पेंटी पर फिल्माया गया इस फिल्म का गाना 'शहर की लड़की' भी रिलीज कर दिया गया है। यह गाना 1996 में सुनील शेट्टी और रवीना टंडन पर फिल्म 'रक्षक' में फिल्माया गया था और उस दौर का एक सुपरहिट गाना था। अब इसके रिक्रिएट वर्जन में भी बादशाह और डायना के साथ सुनील और रवीना भी दिखाई दे रहे हैं। रवीना ने सोशल मीडिया पर इस गाने का एक बिहाइंड द सीन विडियो शेयर किया है। इस छोटे से क्लिप में रवीना बाइक पर हेलमेट उतारते हुए दिख रही हैं। वैसे बता दें कि फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में वरुण शर्मा, अन्नू कपूर और कुलभूषण खरबंदा भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो सेक्स और उससे जुड़ी समस्याओं पर समाज का सामना करती है। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2xwTHvd
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment