Friday, July 5, 2019

Movie

सलमान खान बॉलिवुड के सुपरस्टार हैं, लेकिन अब उन्हें भी एक सुपरस्टार मिल गई है, जिससे मिल उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने इस मुलाकात का विडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें मुस्कुराते और अपनी 'सुपरस्टार' की आवाज में खोते हुए देखा जा सकता है। सलमान के पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर विडियो में एक नन्ही बच्ची इंग्लिश सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। उसकी मधुर और प्यारी आवाज सुन सामने बैठे सलमान खान मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें उसका गाना सुनना इतना अच्छा लग रहा था कि वह विडियो के आखिर में टेबल पर अपना चेहरा टिकाकर उसे एक टक देखते दिखाई देते हैं। पढ़ें: विडियो शेयर करते हुए दबंग खान ने नन्ही सिंगर के लिए प्यारा सा कैप्शन भी दिया और उसे सुपरस्टार बताया। उन्होंने लिखा, 'मेरी सुपरस्टरा सितारा...'। बता दें कि, इन दिनों सलमान खान फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि इस बिजी शेड्यूल के बीच भी वह अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार ऐक्टिव बने हुए हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YADvon
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment