भूमि पेडनेकर ऐसी अदाकारा हैं जो अपनी बात रखने या राय पेश करने से हिचकिचाती नहीं हैं। मीडिया के सवाल जो भी हों वह सबका जवाब बड़े ही कॉन्फिडेंस और ईमानदारी के साथ देती हैं। इस बार भी जब फोटो लेते हुए एक पपराजी ने उन्हें लेकर कॉमेंट किया तो पहले तो ऐक्ट्रेस हैरान हुईं लेकिन फिर उन्होंने हंसते हुए ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोगों को हंसी आ गई। दरअसल, भूमि पेडनेकर अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो' के लिए डबिंग करने स्टूडियो पहुंची थीं। यहां से बाहर आते समय मीडियाकर्मियों के दिखने पर उन्होंने कैमरे के लिए पोज दिए। कैमरे के फ्लैशेज के कारण भूमि ज्यादा बार पलके झपकाती दिखीं, इस पर एक पपराजी ने कॉमेंट किया कि उनकी 'आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं'। यह सुनते ही भूमि हैरान हो गई और यह हैरत उनके चेहरे पर भी साफ दिखी। इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'मेरे आंखों में कोई आंसू वांसू नहीं हैं'। उनका बस यह कहना था और सवाल पूछने वाले पपराजी से लेकर अन्य मीडियाकर्मी को भी हंसी आ गई। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बता दें कि, भूमि पेडनेकर की फिल्म 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इस मूवी में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2PSoih2
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment