Monday, November 4, 2019

Movie

बॉलिवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत ऐक्ट्रेस में से एक सिल्वर स्क्रीन भले ही दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। करिश्मा कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म '' की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर एक तस्वीर शेयर की है। 1994 में आई यह फिल्म उस समय की सदाबहार कॉमिडी फिल्मों में से एक है। करिश्मा कपूर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'वाह अंदाज अपना अपना के 25 साल। कि दिल मेरा धक धक डोले दीवाना लिए जाए हिचकोले।' इसके बाद इस पर ऐक्ट्रेस के फैंस ने खूब प्रतिक्रियाएं दी। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में करिश्मा कपूर के अलावा सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन, परेश रावल और शक्ति कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JOfo00
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment