Thursday, March 26, 2020

Movie

पिछले कुछ समय से वायरस पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। इस वायरस से अबतक लाखों लोग प्रभावित हो चुके हैं और हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। बहुत सारे देशों के अलावा भारत सरकार ने भी इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से 21 दिनों तक घर में रहने की अपील की है। हालांकि लोगों के व्यवहार को देखते हुए बॉलिवुड ऐक्टर ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाले और अपनी बेबाकी के लिए मशहूर ऋषि कपूर लोगों की इस बात से खासे नाराज हैं कि वे सरकार की सलाह नहीं मानते हुए जबरन बाहर निकल रहे हैं। जबकि ऐसा करना उनके खुद ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी काफी खतरनाक हो सकता है। ऋषि ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे प्यारे भारतवासियों, हमें लगा देनी चाहिए। जरा देखो, पूरे देश में क्या हो रहा है। अगर टीवी की रिपोर्ट्स की मानें, लोग पुलिसवालों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं। इस स्थिति को नियंत्रित करने का और कोई तरीका नहीं है। यह हम सबके लिए अच्छा होगा। लोग दहशत में आ रहे हैं।' ऋषि कपूर खुद भी इस समय लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने परिवार के साथ घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट और वीडियोज से यह बात कन्फर्म हुई है। बता दें कि इससे पहले ऋषि कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिनों तक पूरे भारत को लॉकडाउन किए जाने का समर्थन भी किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39o0qIj
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment