शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलिवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक माने जाते हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी 5वीं मैरेज ऐनिवर्सिरी सेलिब्रेट की। कपल ने साल 2015 में शादी की थी और अब वे दो बच्चों मीशा और जैन के पैरंट्स हैं। शाहिद और मीरा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने अस्पष्ट टेक्स्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जो कि उनके फोन से शाहिद को भेजा गया था। मीरा का फोन टेकओवरमीरा ने इस पर कैप्शन दिया, 'फोन टेकओवर हो गया। कोई अंदाजा?' तस्वीर देखकर समझ आ रहा है कि उनके बच्चों में से किसी ने उनका फोन ले लिया और शाहिद को एक के बाद एक कई मेसेज कर दिए। अब यह मीशा ने किया या जैन ने, यह क्लियर नहीं है। अब 'जर्सी' में नजर आएंगे शाहिदवर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद आखिरी बार 'कबीर सिंह' में नजर आए थे जो कि बड़ी हिट साबित हुई थी। अब वह स्पॉर्ट्स ड्रामा 'जर्सी' में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर जैसे ऐक्टर्स के साथ दिखेंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3flUR0H
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment