Thursday, July 9, 2020

Movie

राम गोपाल वर्मा टॉलिवुड के सुपरस्टार पवन कल्याण की जिंदगी पर फिल्म के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जिसमें साल 2019 में हुए चुनाव के बाद की उनकी लाइफ का नजारा भी होगा। इस फिल्म का नाम होगा 'पावर स्टार', जिसे इसी साल सितम्बर में उनके पवन कल्याण के जन्मदिन पर रिलीज़ किया जाएगा। राम गोपाल ने अब अपने सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म की झलकियां दिखानी शुरू कर दी है। राम गोपाल वर्मा ने जो इस फिल्म की लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है उसमें सोफा पर बैठे दोनों कलाकार पवन कल्याण और चिरंजीवी की हूबहू कॉपी लग रहे हैं। इसके अलावा वर्मा ने अपनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया है। इससे पहले उन्होने शूटिंग के दौरान सेट के पीछे की तस्वीरें शेयर की थीं। फेसबुक पर शेयर किए पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा था कि यह जल्द ही RGVWORLDTHEATRE में रिलीज़ होगी, जिसमें पीके, एमएस, एनबी, टीएस, एक रशियन आर्टिस्ट महिला, चार बच्चे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WkJi2z
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment