Wednesday, July 8, 2020

Movie

हिंदी सिनेमा के जाने-माने ऐक्टर और कमीडियन जगदीप हमारे बीच नहीं रहे। 8 जुलाई को उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कैंसर के चलते उनकी मौत हुई और वह लंबे वक्त से बीमार थे। उनके निधन पर बॉलिवुड में शोक की लहर है। रणवीर सिंह, अनुपम खेर, अजय देवगन, अनिल कपूर, जॉनी लिवर सहित कई सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सूरमा भोपाली का किरदार हुआ था मशहूर जगदीप का पूरा नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। जगदीप ने करीब 400 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया। उन्‍होंने 1975 में आई ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'शोले' में सूरमा भोपाली का किरदार निभाया जो क‍ि काफी मशहूर हुआ। उन्‍होंने करियर की शुरुआत चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर बीआर चोपड़ा की फिल्‍म 'अफसाना' से की थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3edYtk7
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment