की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उनके फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही सुशांत के इंडस्ट्री के दोस्त भी फिल्म को लेकर इमोशनल हैं। सुशांत की 'राब्ता' को-स्टार ने उनकी फिल्म 'दिल बचारा' के ट्रेलर के साथ मेसेज पोस्ट किया है। ट्रेलर के साथ इमोशनल हुईं कृति सैनन सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर इंटरनेट पर छाया हुआ है। ऐक्ट्रेस कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर के साथ इमोशनल करने वाला मेसेज पोस्ट किया है। कृति ने लिखा है, इसे देखना काफी मुश्किल होगा... लेकिन मैं न देखूं ऐसा कैसे हो सकता है। कृति ने लिखा था पोस्ट सुशांत के गुजरने के बाद कृति सैनन सोशल मीडिया पर उनके लिए काफी इमोशनल पोस्ट लिख चुकी हैं। उन्होंने सुशांत के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और ट्रोलिंग को लेकर भी लंबा पोस्ट लिखा था। नहीं पता लग पाई सुशांत की सूइसाइड की वजह सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में सूइसाइड कर लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह 6 महीने से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। सुशांत किस वजह से डिप्रेस थे और किन हालातों से मजबूर होकर ऐसा दर्दनाक कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38Bo3y3
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment