Tuesday, July 7, 2020

Movie

सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी कई पुरानी यादें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। सुशांत ने बैकग्राउंड डांसर से शुरुआत की। इसके बाद वह टीवी फिर फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने कई कॉमर्शल ऐड भी किए थे। उनका एक ऐड इस वक्त काफी वायरल है। इसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय और अंकिता लोखंडे भी थीं। 6 महीने प्रेग्नेंट थीं ऐश्वर्या सुशांत सिंह राजपूत ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इसके अलावा वह कई कॉमर्शल ऐड्स में भी नजर आए हैं। सुशांत के फैन पेजज और इंटरनेट पर उनके कई पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। उनका एक पुराना कॉमर्शल ऐड भी सामने आया है। इसमें वह ऐश्वर्या राय और अंकिता लोखंडे के साथ नजर आ रहे हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस ऐड शूट के वक्त ऐश्वर्या 6 महीने प्रेग्नेंट थीं और उनका बेबी बम्प भी नजर आ रहा है। जब बने थे ऐश्वर्या के बैकग्राउंड डांसर सुशांत ऐश्वर्या राय के फैन थे। उन्होंने एक चैट शो के दौरान बताया था कि 2006 कॉमनवेल्थ गेम की क्लोजिंग सेरिमनी में वह ऐश्वर्या के बैकग्राउंड डांसर रह चुके थे। सुशांत ने बताया था कि परफॉर्मेंस के दौरान ऐश्वर्या को थोड़ी देर के लिए लिफ्ट करना था लेकिन सुशांत उन्हें लिफ्ट करके नीचे उतारना ही भूल गए थे। फिल्म का फैन्स को इंतजार सुशांत सिंह राजपूत के ऐसे कई वीडियोज सामने आए हैं जिनमें वह हंसते-मुस्कुराते और जीवन से भरपूर नजर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। चल रही है सुशांत की सूइसाइड की जांच सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, दम घुटने से उनकी मौत हुई। हालांकि उन्होंने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इस पर जांच चल रही है। सुशांत से जुड़े करीबियों से पूछताछ चल रही है। उनके प्रफेशनल कॉन्टैक्ट्स से भी जानकारी ली जा रही है। हाल ही में संजय लीला भंसाली से पूछताछ की गई।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2O8mBty
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment