बॉलिवुड ऐक्ट्रेस का आज (8 जुलाई) बर्थडे है। इस मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मां और भाई के साथ प्यारी सेल्फी पोस्ट की है। नीतू 63वां जन्मदिन मना रही हैं। सेल्फी के साथ प्यारा मेसेज नीतू कपूर के बर्थडे पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने काफी तैयारियां कर रखी हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैयारियों की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। अब रणबीर कपूर, नीतू सिंह और रिद्धिमा की प्यारी सेल्फी सामने आई है। इस फोटो में तीनों कैमरे में देखकर प्यार से मुस्कुरा रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन है, मेरी आयरन लेडी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मां। मां के साथ हैं रिद्धिमा ऋषि कपूर के निधन के बाद से रिद्धिमा अपनी मां के पास ही हैं। ऋषि 30 अप्रैल को इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें ल्यूकेमिया था। उन्होंने 2 साल तक कैंसर से जंग लड़ी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3fmgfDf
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment