केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद NCB की टीम मुंबई में जांच में जुड़ी है। ड्रग सप्लायर के तार रिया सहित किन बॉलिवुड सिलेब्स से जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। रीसेंट रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी ने अब्दुल बासित परिहार को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया है। उसका कनेक्शन सुशांत के साथ काम करने वाले सैमुअल मिरांडा से मिला है। वहीं इस केस से जुड़े जैद विलात्रा को भी गिरफ्तार किया है। मिरांडा पर है ड्रग्स लाने का आरोप सुशांत केस में रिया के ड्रग चैट वायरल होने के बाद नारकोटिक्स ब्यूरो इस मामले में जांच कर रहा है। टीम ने मुंबई के बांद्रा इलाके से अब्दुल बासित परिहार नाम के शख्स को अरेस्ट किया है। अब्दुल बासित का कनेक्शन सैमुअल मिरांडा से बताया जा रहा है। मिरांडा पर आरोप है कि वह रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक के कहने पर ड्रग्स मुहैया कराते थे। इससे पहले रिपोर्ट थी कि एनसीबी ने जिस ड्रग पेडलर को पकड़ा है, उसने शौविक का नाम भी लिया था। बीते दिनों ग्रुप चैट हुआ था लीक बीते दिनों एक ग्रुप चैट लीक हुआ था। इस चैट में सैमुअल मिरांडा ने लिखा था कि ड्रग्स के लिए अशोक को कॉल कर लो। इसी बीच हमारे सहयोगी टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, शौविक ने ड्रग सप्लायर से अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के लिए भी ड्रग्स मांगी थी। शौविक के चैट्स सामने आए हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि डैड का माल खत्म हो गया। NCB कर रही छानबीन एनसीबी इन ड्रग पेडलर्स से पूछताछ करेगी कि रिया के भाई शौविक के टच में कौन था। 2 सस्पेक्टेड ड्रग पेडलर्स के बारे में गहन पड़ताल की जा रही है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jACI0J
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment