Friday, June 21, 2019

Movie

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बीते गुरुवार वे मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए थे, अब शिमला पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने अपना नेक्स्ट शूटिंग शेड्यूल शुरू कर दिया है। हाल ही में इंटरनेट पर उनका एक विडियो वायरल हुआ है जिसमें दोनो चेहरा ढंके जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनके चेहरा छिपाने से कुछ खास फायदा नहीं हुआ। कुछ ही देर में फैंस उन्हें पहचान गए फिर दोनों को चेहरा खोलकर उन्हें सेल्फी देनी पड़ी। बताया जा रहा है कि इम्तियाज अली की यह फिल्म लव आजकल की सीक्वल है। इस फिल्म में सारा-कार्तिक की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म शूटिंग शुरू होने के साथ से ही चर्चा में है। फिल्म के कुछ किसिंग विडियोज भी लीक हो चुके हैं। बता दें कि सारा और कार्तिक की जोड़ी तबसे चर्चा में है जब सारा ने करण जौहर के चैट शो पर कहा था कि कार्तिक आर्यन उनके क्रश हैं और वह उनके साथ कॉफी डेट पर जाना चाहती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times http://bit.ly/2L87LmG
http://bit.ly/2RdQdJa

No comments:

Post a Comment