Sunday, June 23, 2019

Movie

और का बेटा अपने पैरंट्स से ज्यादा चर्चा में रहता है। तैमूर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला स्टार किड है और उसकी तस्वीरें और विडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस समय तैमूर अपने पिता के साथ लंदन में हैं। सैफ अली खान इस समय लंदन में अपनी अगली फिल्म 'जवानी-जानेमन' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के सेट से सैफ के साथ तैमूर का एक क्यूट विडियो सामने आया है। इस विडियो में तैमूर सैफ साथ मस्ती में उछल-कूद करता दिखाई दे रहा है। देखें, तैमूर का यह विडियो: बता दें कि हाल में करीना अपने टीवी शो के लिए शूट करने इंडिया आई थीं। शायद इसीलिए सैफ तैमूर को अपने साथ शूटिंग सेट पर ले गए होंगे। 'जवानी-जानेमन' एक फैमिली कॉमिडी फिल्म है जिसमें सैफ के साथ तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला दिखाई देंगी। इस फिल्म को सैफ ही प्रड्यूस कर रहे हैं जबकि इसका डायरेक्शन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times http://bit.ly/2IAodu8
http://bit.ly/2RdQdJa

No comments:

Post a Comment