Saturday, June 22, 2019

Movie

सुपरस्टार सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ऐक्टिव हैं। बीते दिनों उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना फिटनेस विडियो शेयर किया था। इन विडियोज को देखकर साबित हो गया कि 53 साल के होने के बाद भी सलमान खान एकदम फिट हैं और कोई भी एक्सर्साइज आराम से कर सकते हैं। इसके बाद वह बैकफ्लिप और पूल में डाइविं के विडियोज भी डाल चुके हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक और क्लिप डाली है जिसमें वह घोड़े के साथ रेसिंग करते दिखाई दे रहे हैं। सलमान विडियो में तेज स्पीड में दौड़ते दिखाई दे रहे हैं और आखिरकार घोड़े को रेस में पछाड़ देते हैं। वैसे अगर आप लोगों को लग रहा हो कि सलमान खान अचानक इतनी मेहनत क्यों करते दिखाई दे रहे हैं तो बता दें कि वह अपकमिंग फिल्म दबंग 3 की तैयारी में लगे हैं। ये फिटनेस विडियोज उनके फिटनेस शेड्यूल का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के कुछ हिस्सों में वह ऐसे इंसान के रोल में दिखाई देंगे जो उम्र के 20वें पड़ाव पर है। फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times http://bit.ly/2IUDFAg
http://bit.ly/2RdQdJa

No comments:

Post a Comment