सारा अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' से ही दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया। 'केदारनाथ' और 'सिंबा' में अपने परफॉर्मेंस के लिए उन्हें जमकर तारीफें मिलीं। ऐक्टिंग के अलावा सारा अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं और इस बार भी चर्चा की वजह कुछ यही है। सारा पिछली रात वाइट क्रॉप टॉप, ब्लू डेनिम और वाइट स्नीकर्स में नजर आईं। वह उस वक्त अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं, जब वहां मौजूद पपराजी के कैमरे में कैद हो गईं सारा। सारा हाल ही में काफी चर्चा में रहीं। दरअसल सारा कार्तिक आर्यन से मिलने पिछले दिनों लखनऊ पहुंचीं थीं और लखनऊ एयरपोर्ट का एक विडियो पिछले दिनों खूब वायरल हुआ। इस वायरल विडियो में लखनऊ एयरपोर्ट पर सारा और कार्तिक एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं। सारा की आनेवाली फिल्मों की बात करें तो वह कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' में नजर आएंगी। बता दें कि साथ में दोनों की यह पहली फिल्म है। खबरों की मानें तो यह सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म लव आजकल का सीक्वल है। इसके अलावा सारा 'कुली नंबर 1' की अडॉप्शन फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2M6nBzC
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment