Thursday, August 1, 2019

Movie

और फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सबसे प्‍यारे कपल माने जाते हैं। फैंस दोनों के फोटोज, विडियोज और रेड कार्पेट मोमेंट्स को काफी पसंद करते हैं। शादी के बाद से निक-प्रियंका अक्‍सर लोगों को कपल गोल्‍स देते रहे हैं। दोनों यह भी कह चुके हैं कि वे बेबीज चाहते हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट में एक इनसाइडर ने खुलासा किया है कि दोनों बच्‍चे चाहते तो हैं लेकिन अभी यह उनकी प्राथमिकता नहीं है क्‍योंकि उनका फोकस अपने करियर पर है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कपल को जोनस ब्रदर्स की भारी सफलता के बारे में पता है जब से उनका रीयूनियन हुआ है और अब वे टूर पर होंगे जहां निक काफी बिजी होंगे। ऐसे में अभी उन्‍हें किसी तरह की जल्‍दबाजी नहीं है। बात करें प्रियंका की तो वह शोनाली बोस की फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ ऐक्‍टर फरहान अख्‍तर भी दिखेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2GHKghb
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment