Monday, August 5, 2019

Movie

और कार्तिक आर्यन पिछले काफी समय से अपने कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक लखनऊ में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और सारा उनके साथ वक्त बिताने यहां आई थीं। सारा को लखनऊ से मुंबई जाते वक्त एयरपोर्ट पर देखा गया। सोमवार रात से इंटरनेट पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार्तिक और सारा एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को हग करते दिखाई दे रहे हैं। सारा जब मुंबई पहुंची तो यहां भी फटॉग्रफर्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। सारा एयरपोर्ट्स से बाहर आई तो उनके साथ कई सारे सूटकेस थे। वहीं वर्कफ्रंट पर बात करें तो सारा और कार्तिक इम्तियाज अली की फिल्म आज कल में नजर आएंगे। साथ में दोनों की यह पहली फिल्म है। खबरों की मानें तो यह सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म लव आजकल का सीक्वल है। सारा कूली नंबर 1 की ऑफिशल रीमेक में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। वही कार्तिक इस वक्त लखनऊ में अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो की रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनकेसाथ अनन्या पांडे और भूमि पेडणेकर भी नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YrcIz5
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment