बैक टू बैक 'सिम्बा' और 'गली बॉय' जैसी फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के बाद ऐक्टर इन दिनों यूके में अपनी आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। वह हाल ही में लंदन के साउथऑल पहुंचे और अब वहां के विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह रणवीर सिंह का एक विडियो था जिसमें वह घुटनों के बल बैठकर एक बूढ़ी महिला को फूल देकर उन्हें बधाई देते हैं। यहां नेवी ब्लू सूट में रणवीर काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि ऐक्टर अपने डाउन टू अर्थ ऐटिट्यूड के लिए मशहूर हैं और फैंस के साथ वह हमेशा खुलकर और प्यार से मिलते हैं। वह कभी भी उनके साथ फोटोज क्लिक कराने में हिचकिचाते नहीं हैं। बात करें रणवीर की अगली फिल्म की तो '83' का डायरेक्शन कबीर खान कर रहे हैं। फिल्म 1983 में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप पर बेस्ड है जिसमें भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। जहां रणवीर फिल्म में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में दिखेंगे, वहीं दीपिका कपिल की पत्नी यानी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YCM8lP
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment