Wednesday, August 7, 2019

Movie

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वेबर्ली हिल्स स्थित अपने शानदार घर को बेच दिया है, जिसकी कीमत 6.9 मिलियन डॉलर बताई गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो निक अब बड़े घर की तलाश में हैं। tmz.com की रिपोर्ट की मानें तो रियल एस्टेट से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि निक ने बेवर्ली स्थित अपना घर पिछले महीने ही बेच दिया है। बताया गया है कि निक ने अपना यह बैचलर पैड 6.9 मिलियन डॉलर में बेचा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निक और प्रियंका अपने लिए अब बेल-एयर और बेवर्ली हिल्स में ही अपने लिए घर ढूंढ रहे हैं और उनका बजट करीब 20 मिलियन डॉलर है। कहा गया है कि उन्हें अब तक अपने लिए कोई पर्फेक्ट जगह नहीं मिला है। बता दें कि ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से साल 2018 के दिसम्बर में शादी रचाई। इसके बाद से दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ को जमकर इंजॉय भी कर रहे हैं। कभी यॉट पर मस्ती तो कभी फैमिली फंक्शन और कभी न्यू यॉर्क की सड़कों पर फैमिली डिनर के लिए निकले कपल की ढेरों तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हैं। निक जोनस ने वेबर्ली हिल्स पोस्ट ऑफिस, लॉस ऐंजिलिस में जो शानदार मेंशन खरीदा था, उसकी कीमत 6.5 मिलियन डॉलर बताई गई थी। हालांकि, भले इसे निक का बैचलर पैड बताया जा रहा हो, लेकिन इस मेंशन में वह सबकुछ है, जिसका सभी सपना देखते हैं। उनका पुराना मेंशन 4,129 स्क्वायर फीट के एरिया में फैला हुआ था, जिसमें 5 बेडरूम और काफी बड़े-बड़े बाथरूम थे। इस घर के कैंपस में एक खूबसूरत पूल भी था। वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो निक ने यह मेंशन अपनी लेडी लव को प्रपोज़ करने से पहले ही खरीदा था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZBU1oJ
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment