Monday, August 5, 2019

Movie

डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म एक ऐसी फिल्म है जिसे लोग आज भी पसंद करते हैं। 1994 में आई इस फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल और रेणुका शहाणे जैसे ऐक्टर्स थे। फिल्म के गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' में माधुरी दीक्षित की पर्पल साड़ी काफी पसंद की गई थी। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर हम आपको इस साड़ी से जुड़ी एक ऐसी बात बताते हैं जिसे जानकर आपके होश उड़ सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि माधुरी की इस पर्पल साड़ी की कीमत क्या थी? तो हम आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने जो पर्पल साड़ी पहनी थी उसकी कीमत 15 लाख रुपए थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए गाने का लुक डिजाइनर ऐना सिंह ने डिजाइन किया था। फिल्म में यह साड़ी सबसे महंगे कॉस्ट्यूम्स में से एक थी। फिल्म के बाद बैकलैस ब्लाउज काफी पॉप्युलर हुआ। फिल्म के गाने, कॉस्ट्यूम्स, डायलॉग्स से लेकर स्टार्स के परफॉर्मेंस तक काफी पसंद किए गए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YFpI3n
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment