Tuesday, August 6, 2019

Movie

सोशल मीडिया पर हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा एक विडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सोनाक्षी को अरेस्ट करते हुए दिखाया जा रहा है। इस विडियो में दिख रहा था कि कैसे उन्हें हथकड़ी पहनाई जा रही थी और सोनाक्षी कहती नजर आ रहीं थी, 'आप मुझे इस तरह अरेस्ट नहीं कर सकते। क्या आप जानते हैं कि मैं कौन हूं? मैंने कुछ नहीं किया है। आप मुझे ऐसे कैसे अरेस्ट कर सकते हैं? इस विडियो के वायरल होते ही है सोशल मीडिया पर Sonakshi Sinha arrested ट्रेंड होने लगा। सोनाक्षी को जब लगा कि मामला तूल पकड़ने लगा है तो उन्हें अपने वायरल विडियो पर सफाई देने के लिए सामने आना ही पड़ा। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया कि सच क्या है। उन्होंने लिखा, 'हैलो दोस्तों, सोशल मीडिया पर कुछ विडियो सुर्खियों में हैं। इन विडियो में मैं ही हूं, लेकिन यह पूरा सच नहीं है। मैं इस बारे में जल्द ही आपके साथ सबकुछ शेयर करूंगी।' वहीं सोनाक्षी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ऐक्ट्रेस का अरेस्ट वाला विडियो असल में किसी ब्रैंड प्रमोशन का हिस्सा है। बात करें सोनाक्षी के प्रफेशनल फ्रंट की, तो वह 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी भारत के चंद्रयान की कहानी है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय इसरो के एक सीनियर साइंटिस्ट के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में सोनाक्षी की 'खानदानी शफाखाना' रिलीज हुई, जिसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2OKjefP
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment