Thursday, August 8, 2019

Movie

कुछ समय से तापसी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म चल रहा था कि वे जल्द ही हॉर्स जॉकी रूपा सिंह की बायॉपिक में नजर आएंगी। दरअसल, खबर थी कि फिल्म 'नाम शबाना' के निर्देशक शिवम नायर ने उन्हें पहली भारतीय महिला हॉर्स जॉकी रूपा सिंह की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म के लिए अप्रोच किया है और तापसी को यह आइडिया काफी पसंद भी आया है। जब हमने तापसी से इस बारे में पूछा, तो तापसी ने बताया, 'यह खबर गलत है। मैं ऐसी कोई बायॉपिक नहीं कर रही हूं। मेरे पास ऐसी कोई भी स्क्रिप्ट आई ही नहीं है। सबसे हैरानी की बात यह है कि कहां-कहां से लोग मेरे डायरेक्टर्स (जिनके साथ मैं काम कर रही हूं) को जाकर बोल रहे हैं कि तापसी तो जनवरी से मार्च तक हमारे साथ शूट कर रही है। इससे वे परेशान हो गए हैं और पूछ रहे हैं कि मैं ‌उनके साथ ऐसा कैसे कर सकती हूं। इतनी अजीब-अजीब अफवाहें भी उड़ रही हैं। हालांकि, मैंने अपने डायरेक्टर्स को समझाया है कि मैं अपने कमिटमेंट को लेकर काफी क्लियर हूं।' बताया जा रहा था कि डायरेक्‍टर ने इस फिल्म के लिए राइट्स ले लिए हैं और अभी फिल्‍म की कहानी पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि यह प्रॉजेक्‍ट अगले साल फ्लोर पर आ सकता है। उम्‍मीद की जा रही थी कि 2020 के बीच में वह रूपा सिंह की बायॉपिक पर काम शुरू करेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी बहुत जल्द अपनी दो फिल्मों में नजर आनेवाली हैं, जिसमें से एक 'मिशन मंगल' है जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। इस फिल्म में तापसी साइंटिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह भूमि पेडनेकर के साथ महिला शार्पशूटर पर बेस्ड फिल्म 'सांड की आंख' में नजर आनेवाली हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2GVPh64
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment