तैमूर अली खान अभी काफी छोटा है। उसने स्कूल जाना भी शुरू नहीं किया है, लेकिन उसकी मॉम करीना कपूर खान को अभी से उसके करियर की चिंता सताने लगी है। शायद यही वजह है करीना ने डिसाइड भी कर लिया है कि तैमूर को किस फील्ड में करियर बनाना है। आमतौर पर फिल्म स्टार्स के बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में ही करियर बनाते हैं। काफी सालों से ऐसा ट्रेंड देखने को मिला है। यह जायज भी है क्योंकि इन्हें ऐक्टिंग के गुर और शोबिज से करीबी विरासत में मिलती है। लेकिन करीना नहीं चाहतीं कि तैमूर उनकी या अपने पिता सैफ की तरह ऐक्टिंग में करियर बनाए। बल्कि उनकी ख्वाहिश है कि तैमूर बड़ा होकर अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेटर बने। करीना ने हाल ही में एक डांस रिऐलिटी शो के दौरान अपनी यह इच्छा जाहिर की। इस शो में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी पहुंचे थे। अब तैमूर बड़े होकर क्रिकेटर बनना पसंद करता है या नहीं, यह तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल तो करीना ने साफ कर दिया है कि वह अपने बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहती हैं। बात करें करीना के प्रफेशनल फ्रंट की, तो वह इन दिनों डांस रिऐलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के 7वें सीजन को जज कर रही हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल में खत्म हो गई थी और अब यह इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय और करीना के अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZFOoGa
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment