ऐक्टर कार्तिक आर्यन आज बॉलिवुड के टॉप स्टार्स में शुमार किए जाते हैं। 2011 में डेब्यू के बाद से 7-8 सालों के अंदर ही कार्तिक की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हर निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता है। आम लड़कियों से लेकर हिरोइनें तक कार्तिक को लेकर क्रेजी हैं। इसकी बानगी हाल ही में तब देखने को मिली जब कार्तिक आर्यन ने अपनी एक शर्टलेस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, 'वेजिटेरियन लड़का। इस फोटो में कार्तिक के एब्स साफ-साफ नजर आ रहे हैं। इतनी फिट बॉडी को देख फैंस कार्तिक के कायल हो गए और तारीफों की बारिश कर दी। किसी ने उन्हें 'हॉट, सेक्सी, वेजिटेरियन मुंडा और हैंडसम' कहा तो किसी ने उन्हें 'मस्का पाव, घी और चाशनी तक कहा।' हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कार्तिक को इस शर्टलेस फोटो के लिए ट्रोल कर दिया। लेकिन कार्तिक को इन ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें जब भी टाइम मिलता है वह अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज और विडियोज के अलावा अपने बारे में भी अपडेट देते रहते हैं। आजकल सारा अली खान के साथ उनके अफेयर के खूब चर्चे हो रहे हैं। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। हाल ही में एक विडियो भी सामने आया था जिसमें लखनऊ एयरपोर्ट पर सारा और कार्तिक एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे। अब इन दोनों के बीच में असल में क्या पक रहा है, यह तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा। फिलहाल तो दोनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रहे हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Tg1LdL
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment