अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनकी एक तस्वीर पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस तस्वीर में चारों तरफ ग़म का माहौल है और मोनालिसा स्माइल देती हुई तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं। बता दें कि यह तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि मोनालिसा के ससुर के देहांत के बाद उनकी तेरहवीं का है। इस तस्वीर में सिंह भी नजर आ रहे। अपने पिता के इस शोकसभा की कुछ तस्वीरें विक्रांत ने और बहू मोनालिसा ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में पिता की तस्वीर के पास विक्रांत-मोनालिसा और बाकी घरवाले भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, शोक सभा की इस तस्वीर को देखते हुए सोशल मीडिया यूज़र्स मोनालिसा को ट्रोल करने लगे हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में मोनालिसा फटॉग्रफर के सामने हंसते हुए पोज़ दे रही हैं और यही बात उनके फैन्स को पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, 'वाह यार, यहां पर भी पोज़। बहुत महान हो आपलोग।' एक ने लिखा है, 'शोकसभा में हंसी आ रही, यही सभ्यता है हमारी।' मोनालिसा को हंसते देख यूज़र्स इस पोस्ट पर जमकर उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। एक अन्य यूज़र ने कहा, 'ये तो हद ही हो गई तेरहवीं को भी नहीं छोड़ा। इन्हें यहां भी हंसी आ रही है।' बता दें कि 28 जुलाई को मोनालिसा के ससुर जी का निधन हो गया था, जो लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूढ रहे थे। बताया गया है कि उनका इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा था। मोनालिसा साल 2010 में 'बिग बॉस' में नजर आई थीं और इस शो के दौरान उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी रचा ली।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZJlh4x
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment