Thursday, August 1, 2019

Movie

बॉलिवुड ऐक्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार काम कर रहे हैं। इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद फिल्म '' की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं। कार्तिक के पास शायद ही इस समय कुछ एक्सट्रा टाइम हो। हालांकि वह फिर भी अपने शेड्यूल के बीच से ही कुछ एक्सट्रा टाइम निकाल ही लेते हैं और उस टाइम में वह खेलते हैं। कार्तिक आर्यन को स्पोर्ट्स में काफी इंट्रेस्ट है और वह खेलना काफी पसंद करते हैं। लखनऊ में भी शूटिंग के समय वह सोसायटी के बच्चों के साथ फुटबाल खेले देखे जा सकते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी के तौर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह सेट पर फुटबाल खेलते देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है, 'बच्चों के साथ सेट पर मेहनत।' वैसे कार्तिक जब मुंबई में होते हैं तो हमेशा कोशिश करते हैं कि और के साथ फुटबाल की प्रैक्टिस में शामिल हों। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि कार्तिक को फुटबाल काफी पसंद है और उन्होंने अपने होमटाउन ग्वालियर में एक फुटबाल सेंटर को स्पॉन्सर किया है जहां बच्चों को फुटबाल की ट्रेनिंग दी जाती है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MwQdBq
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment