Sunday, October 27, 2019

Movie

ने शुरुआती अनुमान के अनुसार, दिवाली पर 12.5 से 13 करोड़ की कमाई की, जो सामान्य रविवार से इतर दिवाली के दिन काफी अच्छा कलेक्शन है। बॉक्‍स ऑफिस इंडिया के लेटेस्‍ट अपडेट के मुताबिक, फिल्‍म ने चौथे दिन भी अच्‍छा प्रदर्शन किया और दिवाली से इसके कलेक्‍शन पर प्रभाव नहीं पड़ा है। हिट कॉमिडी फ्रैंचाइज 'हाउसफुल’ के इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी ज्‍यादा चर्चा थी। इस मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म का प्रमोशन भी काफी किया गया था। लंबे वीकेंड के फायदे को देखते हुए रिलीज हुई यह यह इस फ्रैंचाइज की बेस्‍ट ओपनिंग वाली फिल्‍म बनी थीं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कमाई में मुंबई और दक्षिण भारत समेत कुछ जगहों पर सिर्फ 15-20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। लेकिन उत्तर और मध्य भारत में कलेक्शन में 40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दिवाली के दिन ऐसा होना लाजमी है। निज़ाम, आंध्र और मैसूर में फिल्म का कलेक्शन मुश्किल से सिर्फ 10 प्रतिशत ही नीचे गया है। देश के बाकी हिस्सों की तुलना में सोमवार को उत्तर और मध्य भारत में कलेक्शन ज्यादा रहने का अनुमान है क्योंकि छुट्टी होनों के कारण इस दिन दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं। फिल्म ने इस वीकेंड में लगभग 49-50 करोड़ की कमाई की है, जिसे काफी अच्छा कहा जा सकता है। यह के लिए पांचवां सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड है। इस फिल्म की अबतक की कमाई को देखें तो, यह हाउसफुल 3 की कमाई से ज्यादा दूर नहीं है, जिसे एक सामान्य वीकेंड मिला था। फिल्‍म ने शुरुआती दो दिनों में लगभग 36.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया था और रविवार तक इसकी कमाई 50 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान गाया जा रहा था। बात करें फिल्‍म की तो अक्षय कुमार स्‍टारर हाउसफुल 4 को काफी नेगेटिव रिव्‍यूज भी मिले हैं। फिल्‍म का डायरेक्‍शन फरहाद सामजी ने किया है। अक्षय के अलावा फिल्‍म में कृति सैनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े जैसे ऐक्‍टर्स अहम किरदारों में हैं। बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म का क्‍लैश तापसी पन्‍नू-भूमि पेडनेकर स्‍टारर 'सांड की आंख' और राजकुमार राव-मौनी रॉय स्‍टारर 'मेड इन चाइना' से हो रहा है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2BQtz0u
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment