from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hz577G
https://ift.tt/2FLzuri
बॉलिवुड सिलेब्स ने नए साल 2021 का स्वागत बड़े जोश और उत्साह के साथ किया। कुछ अपने करीबियों के साथ घूमने निकल गए वहीं कुछ ने घर पर ही सेलिब्रेशन किया। स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके नए साल के जश्न की झलक भी दिखाई।

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या ने अपनी हाउस पार्टी की तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें अभिषेक बच्चन, जया बच्चन ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन दिखे। फोटोज में आराध्या और ऐश्वर्या ने न्यू इयर हैट्स लगा रखे थे। वहीं बिग बी का भी अलग अंदाज दिखा।
ट्विंकल और अक्षय का सेलिब्रेशन

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के साथ प्यारी तस्वीर पोस्ट की। कैप्शन में हमेशा की तरह उनका निराला अंदाज दिखा। ट्विंकल ने लिखा, दफा हो बेहूदे 2020।

सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर पोस्ट की। वे मुंबई से बाहर किसी न्यू इयर गेट वे पर नए साल का स्वागत करने पहुंचे हैं। सारा ने कैप्शन में लिखा है, अंग्रेजी में तुकबंदी करने की कोशिश की है, जिसमें नए साल की शुभकामनाएं दी हैं साथ में बताया है कि भाई के साथ न्यू इयर उनके लिए बेस्ट है क्योंकि वह उनके सारे डर दूर करता और उनके आंसू पोछता है।

आलिया भट्ट अपने परिवार के साथ राजस्थान में हैं। उन्होंने नए साल पर अपनी बहन शाहीन के साथ प्यारी तस्वीर पोस्ट की। आलिया के साथ रणबीर की फैमिली भी वहां पहुंची है। नीतू कपूर भी कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर चुकी हैं।

अनन्या पांडे ने समुद्र के किनारे खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने इसे साथ लिखा है, 2020 सीख और प्यार देने के लिए शुक्रिया। आभार, प्यार, पॉजिटिविटी और सुकून में डूबी हूं। सभी के लिए अच्छी हेल्थ, खुशियों और अच्छी वाइब्स की कामना करती हूं।
पिछले दिनों कियारा आडवाणी औऱ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे थे, जिसके बाद कहा गया कि दोनों अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मालदीव जा रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ मालदीव पहुंच चुके हैं और वहां से उन्होंने अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की है। रेजॉर्ट के अंदर की कुछ खूबसूरत झलकियां

कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वकेशन की यह पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें नीले समंदर के किनार खड़ी नजर आ रही हैं वह। समंदर को दूर तक निहारतीं कियारा ने लिखा है कि उनके नजरें 2021 पर हैं। इस तस्वीर में कियारा काफी गॉरजस दिख रही हैं।

अपने हॉलिडे का लुत्फ उठाने में जुट गए हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी। जहां कियारा ने इंस्टाग्राम पर समंदर किनारे अपनी तस्वीर पोस्ट की है, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रेजॉर्ट के अंदर की कुछ खूबसूरत झलकियां फैन्स को दिखाई है।

सिद्धार्थ और कियारा न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मालदीव पहुंचे हैं और तस्वीरें बता रही हैं कि इस वक्त वे बिुल्कुल रिलैक्सिंग मूड में हैं। याद दिला दें कि पिछले साल न्यू ईयर पर सिद्धार्थ और कियारा वकेशन पर अफ्रीका गए थे।

हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी, लेकिन दोनों की तस्वीरों ने यह साफ कर दिया था कि दोनों अफ्रीका में हॉलिडे पर साथ हैं।