रविवार रात को दिल्ली की में नकाबपोश गुंडों ने छात्रों और प्रफेसरों पर हमला कर दिया। इस हमले के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और हमले में कई छात्र और टीचर्स घायल हो गए हैं। इस हमले पर केवल आमलोगों ने ही नहीं बल्कि सिलेब्रिटीज ने भी रोष जताया है। बॉलिवुड के कई सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख इस घटना की निंदा की है। हिंसा की इस घटना पर स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, रितेश देशमुख, कृति सैनन, अनुभव सिन्हा, अपर्णा सेन, विशाल ददलानी, विशाल भारद्वाज, नेहा धूपिया, कोंकणा सेन शर्मा और आर माधवन जैसे बॉलिवुड सितारों ने अपनी चिंताएं जताई हैं। नीचे देखें, सितारों के ट्वीट्स: कृति सैनन ने लिखा 'जेएनयू में जो हुआ उसे देखकर मेरा दिल टूट गया। भारत में इस समय जो हो रहा है वह डरावना है। छात्रों और टीचर्स को पीटा जा रहा है और डरपोक नकाबपोशों द्वारा आतंकित किया जा रहा है। लगातार एक-दूसरे के ऊपर आरोप। पॉलिटिकल अजेंडे के लिए इतना गिर गए हैं। हिंसा से कभी कोई सॉल्यूशन नहीं निकलता। हम इतने अमानवीय कैसे बन गए?' तापसी पन्नू ने हिंसा का एक विडियो शेयर कर कहा, 'भीतर ऐसी स्थिति है, क्या हम इसे एक ऐसी जगह कह सकते हैं जहां हमारा फ्यूचर बनता है। यह बेहद डरावना है और इस नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। यह क्या किया जा रहा है और हमें यह देखना पड़ रहा है। दुखद।' सोशल मुद्दों पर हमेशा मुखर रहने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने लिखा, 'हिंदुत्व आतंकवाद खुलकर सामने आ गया।' ऐक्ट्रेस शबाना आजमी ने स्वरा भास्कर का विडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह चौंकाने वाला है। इसकी निंदा काफी नहीं है बल्कि हमलावरों के खिलाफ तुरंत ऐक्शन लिए जाने की जरूरत है।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2T2qoN3
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment