ऐक्ट्रेस इस समय अपनी मां और भाई इब्राहिम अली खान के साथ में छुट्टियां बिता रही हैं। पिछले कुछ दिनों से वह लगातार अपने मालदीव वकेशन के फोटोज और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उनकी कुछ पूल में मस्ती करते हुए काफी सारी तस्वीरें सामने आई हैं। अब सारा ने में अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो उनकी मां अमृता सिंह ने खुद ली है। तस्वीर में सारा बिकीनी में पोज करते हुए दिखाई दे रही हैं और इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'समुंदर में नहां के ...' साथी ही उन्होंने अपनी मां को इस तस्वीर का क्रेडिट भी दिया है। फैन्स सारा की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में भी काम कर रही हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सारा को रोहित शेट्टी अपनी 'गोलमाल' सीरीज की अगली फिल्म में भी कास्ट कर सकती हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2rWLQYD
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment