Friday, January 3, 2020

Movie

पिछले काफी समय से की मुख्य भूमिका वाली फिल्म '' चर्चा में है। पहले इस फिल्म में एक जासूस के रोल के लिए को कास्ट किया गया था लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। अब बताया जा रहा है कि इस फिल्म में परिणीति वाला रोल को मिल गया है और कुछ ही दिनों में वह इसकी शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि परिणीति इस समय अपनी आने वाली फिल्म साइना नेहवाल की बायॉपिक और मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में बिजी हैं और इसीलिए उन्होंने 'भुज' छोड़ दी। एक सूत्र के मुताबिक, नोरा ने फिल्म में अपने रोल के लिए वर्कशॉप शुरू कर दी है और एक जासूस जैसी बॉडी लैंग्वेज पर काम कर रही हैं। 12 जनवरी से नोरा अपने रोल की शूटिंग शुरू कर देंगी जो 15 दिन चलेगी। बता दें कि 'भुज: प्राइड ऑफ इंडिया' साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी है। फिल्म में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। कार्णिक ने युद्ध के समय पाकिस्तान की भीषण गोलाबारी के बावजूद अपने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, राणा दग्गुबाती और ऐमी विर्क भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37y1OY9
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment