बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और बॉलिवुड में चर्चित कपल में से एक हैं। अक्सर दोनों एक-दूसरे पर प्यार जताने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके बाद सोनम और आनंद की विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने पति के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। सोनम कपूर इस समय अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस खूबसूरत तस्वीर में दोनों बोट पर बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया, 'यह साल का पहला संडे है और कोई भी दिन प्यार करने करने के लिए अच्छा दिन है।' बताते चलें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने हाल ही नए साल का जश्न मनाया और एक प्यार विडियो शेयर किया था। इस विडियो में दिख रहा था कि दोनों ने एक-दूसरे को किस करते हुए न्यू इयर सेलिब्रेट किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान थे। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला जुला रेस्पॉन्स मिला था। फिलहाल सोनम कपूर ने अभी अपने अगले प्रॉजेक्ट की घोषणा नहीं की है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2N00mGb
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment