Saturday, January 25, 2020

Movie

पिछले साल अगस्त 2019 में आई की सुपरहिट फिल्म '' के जगन शक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जगन ने 'मिशन मंगल' से ही बॉलिवुड में डारेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने मशहूर डायरेक्टर के साथ 'चीनी कम' सहित कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। जगन से जुड़े नजदीकी सूत्रों की मानें को उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है और उनकी हालत सीरियस बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम आगे की जांच कर रही है और उन पर लगातार नजर रख रही है। जगन की तबीयत बिगड़ने पर जगन की फैमिली भी मुंबई आ गई है। बताया जा रहा है कि जगन मुंबई में अपने दोस्तों के साथ मिल-जुल रहे थे तभी अचानक गिर गए। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट पाया गया। 'मिशन मंगल' के बाद जगन आजकल अक्षय के साथ एक और फिल्म पर बातचीत कर रहे थे जो 2014 की सुपरहिट तमिल फिल्म 'कत्ती' का रीमेक होगी। हिंदी में यह फिल्म 'इक्का' के नाम से बनेगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36uLMNM
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment