Monday, June 22, 2020

Movie

बॉलिवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने बालों को चॉप करती नजर आ रही हैं। मजे की बात यह है कि बाल काटते हुए उन्होंने अपना पूरा वीडियो शूट किया है और यकीनन उन्होंने एक अच्छी कोशिश की है। वीडियो में नेहा कक्कड़ कहती नजर आ रही हैं कि लॉकडाउन में खुद से बाल काटने वाले उन्होंने कई वीडियोज़ देखे हैं और अब वह यह एक्सपेरिमेंट अपने बालों पर करने जा रही हैं। इसके बाद शुरू होता है बालों को कट करने का सिलसिला और इसके लिए वही सब करती नजर आ रही हैं जो उन्होंने अपने वीडियोज़ में देखे हैं। इस वीडियो में नेहा जितनी एक्साइटेड दिख रही हैं उतनी ही नर्वस और डरी हुई भी हैं। कई बार वह कहती नजर आ रही हैं कि ऐसा वह लाइफ में पहली बार करने जा रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ दुनियाभर में यूट्यूब पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फीमेल आर्टिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गईं। उनसे पहले सिर्फ अमेरिकन रैपर कार्डी बी (Cardi B) हैं। इस सूची में नेहा के अलावा कोई भारतीय फीमेल आर्टिस्ट शामिल नहीं है। हाल ही में हुए इस सर्वे के मुताबिक जहां कार्डी बी को कुल 4.8 बिलियन दर्शकों ने यूट्यूब पर सर्च किया है। वहीं, नेहा कक्कड़ को 4.5 बिलियन दर्शकों ने खोजा है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2NlmASP
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment