Thursday, August 8, 2019

Movie

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार 9 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैन्स के बीच सबसे पॉप्युलर तेलुगू स्टार्स में से एक महेश की आने वाली फिल्म का इंट्रो या टीजर इस मौके पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के टीजर में आप महेश बाबू को मेजर अजय कृष्णा के रूप में देख सकते हैं। आर्मी यूनिफॉर्म में महेश काफी डैशिंग लग रहे हैं। फिल्म में महेश बाबू अपनी यूनिट के साथ लड़ाई के लिए तैयार होते दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो में सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गई हैं। इस फिल्म की घोषणा मई के महीने में की गई थी। फिल्म में महेश बाबू के साथ रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, विजयशांति, राम्या कृष्णन और राजेंद्र प्रसाद मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फि्ल मका डायरेक्शन अनिल रविपुडी कर रहे हैं और यह अगले साल संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KHkdbs
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment